Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इत्र व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड, 100 करोड़ कैश मिलने से हड़कंप

इत्र व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड, 100 करोड़ कैश मिलने से हड़कंप

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (11:24 IST)
कानपुर। पिछले कुछ दिनों से उत्तरप्रदेश में आयकर विभाग ने अपनी आंख तिरछी कर रखी है। लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार से कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर और प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

 
मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान 100 करोड़ की नकदी बरामद हुई है जिसे गिनने के लिए SBI से मदद ली गई है। फिलहाल कैश गिनने का काम चल रहा है और नकदी को रखने के लिए 25 बॉक्स लाए गए हैं। हालांकि छापेमारी के दौरान कितना नकद और अन्य क्या बरामद किया हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। इत्र कारोबारी पीयूष के घर पर एक PAC की बटालियन लगाई गई है।

webdunia
 
इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीयूष का समाजवादी पार्टी से सीधेतौर पर कोई संबंध सामने नहीं आ रहा है, लेकिन पीयूष के भाई पम्मी जैन समाजवादी पार्टी से MLC रहे और उन्होंने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था।
 
मिली जानकारी के मुताबिक डीजीजीआई की मुंबई और गुजरात विंग ने कारोबारी पीयूष जैन के 7 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान 10 करोड़ से अधिक का अघोषित कैश और इसके अतिरिक्त 50 करोड़ की बेनामी संपत्ति व अन्य सामान मिला है और जिसका कोई ब्योरा पीयूष नहीं दे पाए हैं। वहीं पीयूष के एक कन्नौज स्थित घर को सील भी किया गया है। इस इत्र व्यापारी के पेट्रोल पंप और पान मसाले बनाने की फैक्टरी भी है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी इत्र का लॉन्च कुछ माह पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों से हुआ था। इस दौरान उन्होंने इस इत्र की खूबी बताते हुए कहा था कि यह 2022 के चुनावों को देखते हुए 22 फूलों से बनाया गया है। इस इत्र की खुशबू देश ही नहीं, विदेशों तक फैलेगी। लॉन्च के समय सपा एमएलसी पम्मी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी का प्रेम बढ़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कल से पूरे यूपी में नाइट कर्फ्यू