Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर, MLA टी राजा सिंह को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (15:53 IST)
हैदराबाद। भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गुरुवार को फिर गिरफ्तार कर लिया। राजा सिंह को पुलिस ने आज सुबह नोटिस भेजा था। कहा जा रहा है कि उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। कुछ ही देर में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, निलंबित भाजपा विधायक पर पुलिस प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत उन्हें साल भर की सजा हो सकती है। तनाव को देखते हुए हैदराबाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि एक धर्म विशेष के खिलाफ सिंह की कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले ने मंगलवार को उस समय तूल पकड़ लिया जब उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना-प्रदर्शन किया।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंह को पहले हिरासत में लिया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ ही देर में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी। टी राजा सिंह की रिहाई के बाद से ही हैदराबाद में तनाव की स्थिति दिखाई दे रही थी।
 
भाजपा ने भी टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के मामले में पार्टी से निलंबित कर दिया था। साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments