Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP के बुलंदशहर में भीषण हादसा, बस और वैन की भिड़ंत में 10 यात्रियों की मौत, 27 घायल

Road Accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुलंदशहर (उप्र) , रविवार, 18 अगस्त 2024 (14:25 IST)
Horrible road accident in Bulandshahr : बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन (मैक्स पिकअप) और निजी बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का लिया संज्ञान : उन्होंने कहा कि हादसे में कुल 37 यात्री घायल हुए जिसमें 10 लोगों की असामयिक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Kolkata rape murder case : पूर्व प्राचार्य पर कसा CBI का शिकंजा, कॉल डिटेल और चैट पर नजर