Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

31 वर्ष बाद मसूरी से एक बार फिर हिमालयन कार रैली को हरी झंडी, 92 से अधिक विंटेज कारें शामिल हुईं

एन. पांडेय
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (12:23 IST)
देहरादून। 31 वर्ष बाद उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में एक बार फिर हिमालयन कार रैली को आज गुरुवार को प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाई। इस बार मसूरी में हिमालयन कार रैली में 92 से अधिक विंटेज कारें शामिल हुईं। इस कार रैली ने कई पुराने दोस्तों को आपस में भी मिलाया। कार रैली में 4 क्लासिक कारों और मॉडर्न कंटेम्पररी कारों को शामिल किया गया। विंटेज कारों में फॉक्सवैगन की बीटल और इटैलियन फिएट भी शामिल की गई थीं।
 
इस रैली में शिरकत कर रही टीम के हर दल में 2 सदस्य शामिल हैं। साल 1981 में हिमालय रैली रूट की शुरुआत करने वाले नजीर हुसैन ने 1990 तक लगातार संचालन किया था। नजीर हुसैन भारतीय रेसिंग ड्राइवर के साथ ही मोटर स्पोर्ट्स के प्रशासक थे। वो मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे थे।

 
नजीर वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप के मुख्य प्रबंधक एवं वर्ल्ड मोटर स्पो‌र्ट्स काउंसिल के सदस्य भी रहे थे। साल 2019 में उनका देहांत हो गया था। नजीर हुसैन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स के नक्शे पर मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने 1971 में इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब की स्थापना कर 1980 से लेकर 1999 के दशक में हिमालयन कार रैली का आयोजन किया।
 
हिमालयन कार रैली का आयोजन सन् 1980 से लेकर 1919 के दशक में 'द सेवॉय होटल' के सहयोग से किया जाता रहा है। इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। शीतकाल में जब प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार धीमी हो जाती है तो इस प्रकार के आयोजन प्राण फूंकने का काम करते हैं। लैंसडौन, मसूरी, कुफरी और मनाली आदि मार्गों से होकर जाने वाली हिमालयन कार रैली में इस बार 92 से अधिक विंटेज कारें प्रतिभागी कर रही हैं। कार रैली उसी मार्ग पर चलाई जा रही है जिस मार्ग को 1981 में रैली के लिए तय किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments