Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमाचल में भीषण बाढ़ से जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए का नुकसान

Himachal Pradesh
ऊना (हिमाचल प्रदेश) , सोमवार, 17 जुलाई 2023 (17:44 IST)
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को 1411 करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 5203 पेयजल और 1237 सिंचाई योजनाओं के अलावा 55 सीवरेज योजनाएं प्रभावित हुईं।
 
जल शक्ति विभाग का कार्यभार संभालने वाले अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक 4623 योजनाएं बहाल की जा चुकी हैं, लेकिन सभी को पूरी तरह ठीक करने में समय लगेगा।
 
उन्होंने कहा, हम अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ मनोबल के कारण उन्हें बहाल करने में सक्षम रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, विषम परिस्थितियों में पेयजल एवं सीवरेज योजनाओं की बहाली के लिए विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मैं सराहना करता हूं।
 
राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 118 लोगों की मौत हो चुकी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Chandrayaan-3 ने पार किया बड़ा पड़ाव, ISRO ने दिया अपडेट, कहा- अब मंगल है महत्वपूर्ण