Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान में गर्मी का कहर, अलवर में तापमान सर्वाधिक 45.8 डिग्री

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (00:00 IST)
जयपुर। राजस्थान के अधिकांश इलाके गर्मी की चपेट में हैं, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अलवर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तीव्र हीटवेव की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है।
 
उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकतर स्थानों का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात दो-दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
 
विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अलवर 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, फलोदी और बांसवाडा में 45.2 डिग्री, चूरू में 45 डिग्री, बीकानेर और टोंक में 44.7 डिग्री, बाडमेर और पिलानी में 44.6 डिग्री, जालौर और डूंगरपुर में 44.4डिग्री तथा अन्य स्थानों पर 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
वहीं राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments