Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत

रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (12:13 IST)
Delhi Ram leela news : दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर हार्ट अटैक से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं। इसके बाद कौशिक तबीयत खराब होने के बाद मंच के पीछे चले गए। 
 
पुलिस ने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभा रहे सुशील कौशिक को मंच पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।
 
कौशिक विश्वकर्मा नगर के ही रहने वाले थे और अकसर रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाते थे। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

6000 मीटर की ऊंचाई फंसीं विदेशी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला, 3 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन