Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छेड़छाड़ के आरोप के बाद संदीप सिंह ने खेल विभाग CM खट्टर को सौंपा, कहा- मेरी इमेज बर्बाद करने की साजिश

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2023 (17:09 IST)
चंडीगढ़। यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ।
 
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह (36) पर महिला को बंधक बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक समिति का गठन किया था। मंत्री ने शिकायत में दावा किया था कि कोच ने उनकी छवि खराब की है।
 
सिंह ने कहा कि जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक वह नैतिकता के आधार पर अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कोच द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया।
 
यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने अपना विभाग छोड़ दिया है या विभाग से इस्तीफा दे दिया है।
 
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीके अग्रवाल की ओर से शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह की ओर से एक शिकायत मिली है।
 
डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में मंत्री पर लगे आरोप सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी प्रसारित हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि समिति तुरंत विषय वस्तु की गहन जांच करेगी और जल्द से जल्द इस (डीजीपी के) कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
 
चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।
 
राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने गुरुवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

गृह मंत्री से मुलाकात : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने महिला कोच से मुलाकात की है। अनिल विज ने मुलाकात के बाद कहा कि मैंने उनकी शिकायत पर उनकी (महिला कोच) बात सुनी है। मैं इस मामले में सीएम से बात करूंगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस पूरे मामले में इंसाफ हो। महिला कोच ने अंबाला में अनिल विज से मुलाकात की। भाषा  Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ