Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हरियाणा सरकार ने डेरे को दिया यह बड़ा झटका

हरियाणा सरकार ने डेरे को दिया यह बड़ा झटका
चंडीगढ़ , शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (07:37 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कहा कि बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अदालत से दोषी पाए जाने के चलते उसने डेरा के लिए पहले से घोषित 51 लाख रुपए की सहायता रोक दी है। 
 
एक बयान में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि उनके विवेकाधीन कोटे से डेरा सच्चा सौदा के खेल गांव के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा वापस ली जाती है।
 
बलात्कार के मामलों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
 
मंत्री ने डेरा प्रमुख के हफ्ते भरे चले जन्मदिन समारोह के दौरान 16 अगस्त को डेरा मुख्यालय की यात्रा के समय इस रकम की घोषणा की थी।
 
इस बीच पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने बताया कि बलात्कार मामलों में डेरा सौदा सच्चा गुरमीत राम रहीम सिंह की दोषसिद्धि के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार डेरा प्रवक्ता दिलावर इंसां को शुक्रवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
 
डेरा के प्रमुख सदस्य दिलावर को गुरुवार को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। वह डेरा प्रमुख की दोषसिद्धि के बाद भूमिगत हो गया था और उसके खिलाफ भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने कहा कि दिलावर से पूछताछ कर हनीप्रीत और आदित्य इंसां सहित महत्वपूर्ण सदस्यों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चीनी विद्वान के इस बयान से चीन को लगा झटका, कहा...