Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मशहूर मराठी लेखक एच एम मराठे नहीं रहे

मशहूर मराठी लेखक एच एम मराठे नहीं रहे
, सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (22:54 IST)
पुणे। मशहूर मराठी लेखक और पत्रकार एच एम मराठे का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
वह 77 साल के थे। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में दो मार्च, 1940 को जन्मे मराठे साहित्य जगत में ‘हा मो’ के नाम से चर्चित थे।
 
अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान उन्होंने ‘निशपरना वृक्षवर भर दुपानी’, ‘कालेश्वर पानी’, ‘अन्नाची टोपी (लघु कथा संग्रह)’,‘बालकंद’, ‘पोहरा’, ‘न्यूज स्टोरी’ और ‘कलियुग’ समेत कई किताबें लिखीं। 
 
उन्होंने संपादक समेत विभिन्न पदों पर विभिन्न अखबारों एवं पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को यहां किया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बेड़ियां तोड़कर क्रिकेट पिच पर उतरीं कश्मीर की महिला क्रिकेटर