Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुरुग्राम में दहला देने वाला हादसा, बरसाती तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (22:53 IST)
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डूबने वालों में सभी 6 लड़के थे, जिनकी उम्र 8 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
 
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान दुर्गेश, अजीत, राहुल, पीयूष, देवा और वरुण के रूप में की गई है। सभी शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले थे और रविवार दोपहर बाद तालाब में नहाने के लिए गए थे।
 
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और दमकल कर्मियों की टीमों को मौके पर भेजा गया और शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। यह अभियान 4 घंटे तक चला।
 
पुलिस ने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। 
 
गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2  लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।
 
पुलिस उपायुक्त यादव ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम ऐसे अस्थायी तालाबों की पहचान करेंगे और उनका पानी निकालेंगे ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments