Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Gujarat New CM : सीआर पाटिल ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं CM बनने की रेस में नहीं

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (23:18 IST)
विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर अगला चेहरा कौन जिस पर भाजपा भरोसा जताने जा रही है। अगले मुख्‍यमंत्री के लिए ‍जो नाम दौड़ में सबसे आगे हैं, उनमें पटेल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेता ही ज्यादा हैं।
ALSO READ: गुजरात में मतदाताओं के 'फीडबैक' ने डरा दिया था BJP को, इसलिए हटाए गए विजय रूपाणी
वर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं पुरुषोत्तम रूपाला के नाम दौड़ में सबसे आगे हैं। ये सभी पटेल समुदाय से ही आते हैं। गोरधन झड़ाफिया का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा है, लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे मांडविया और नितिन पटेल को माना जा रहा है। इसके साथ एक और नाम दौड़ में बना हुआ, वे गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं।

पाटिल नवसारी से तीन बार के सांसद हैं। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वसनीय करीबी माना जाता है। इस बीच सीआर पाटिल ने कहा कि वे किसी रेस में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विजय रूपाणी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वाभाविक रूप से मेरे सहित नए मुख्यमंत्री के लिए मीडिया में ढेरों नाम हैं।
<

પ્રેસ-મિડીયાને નિવેદન…. pic.twitter.com/UJWxcEmF0h

— C R Paatil (@CRPaatil) September 11, 2021 >मैं इस वीडियो के माध्यम से स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ऐसी किसी भी दौड़ में नहीं हूं। विजय रूपाणी और पार्टी द्वारा नियुक्त नए मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम अगले विधानसभा चुनाव में 182 में से 182 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments