Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Gujarat : धोराजी में मुहर्रम जूलुस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 22 लोग करंट की चपेट में, 2 की मौत, 4 गंभीर

Gujarat : धोराजी में मुहर्रम जूलुस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 22 लोग करंट की चपेट में, 2 की मौत, 4 गंभीर
, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (18:11 IST)
gujarat dhoraji muharram 2023 : गुजरात के धोराजी में मुहर्रम (Muharram) के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसमें करीब 22 लोगों को करंट लग गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
यह घटना धोराजी के रसूलपारा इलाके में हुई। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकराया गया। इसके कारण 24 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में घायलों को इलाज के लिए धोराजी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद धोराजी पुलिस और जीईबी अधिकारी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंदौर में किया RTI आवेदन, 40 हजार पन्नों का मिला जवाब