Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात में भाजपा की नई सरकार 26 दिसंबर को शपथ लेगी

गुजरात में भाजपा की नई सरकार 26 दिसंबर को शपथ लेगी
, रविवार, 24 दिसंबर 2017 (00:04 IST)
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि गुजरात में निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई वाली पार्टी की नई सरकार इस महीने की 26 तारीख को शपथ लेगी। प्रदेश भाजपा नेताओं ने राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी महीने हुए विधानसभा चुनावों में राज्य में पार्टी को बहुमत मिला। पार्टी को 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें मिली हैं।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने गांधीनगर में बताया कि राज्यपाल ने हमारा दावा स्वीकार करते हुए हमें सरकार का गठन करने के लिए कहा। इसके बाद हमने शपथ ग्रहण समारोह के लिए 26 दिसंबर का समय मांगा है।
 
वघानी ने बताया कि गांधीनगर स्थित सचिवालय मैदान में इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा और राजग के सभी मुख्यमंत्रियों तथा सभी वरिष्ठ नेताओं को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
 
हालांकि वघानी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों वित्त मंत्री अरुण जेटली एवं पार्टी महसाचिव सरोज पांडे की मौजूदगी में रूपाणी और पटेल को कल भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का क्रमश: नेता और उप नेता चुना गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पहलवान सुशील कुमार को सुल्तांस ने 55 लाख रुपए में खरीदा