Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राज्यपाल की उदारता, गर्भवती महिला को अपने हेलीकॉप्टर में लेकर गए अस्पताल

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (07:28 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा एक गर्भवती महिला को अपने हेलीकॉप्टर से तवांग से ईटानगर लेकर आए ताकि उसे वक्त पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध हो सके।
 
राजभवन के सूत्रों ने  बताया कि तवांग में बुधवार को आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और स्थानीय विधायक के बीच बातचीत सुनी।
 
विधायक खांडू को बता रहे थे कि एक गर्भवती महिला की हालत नाजुक है लेकिन तवांग और गुवाहाटी के बीच अगले तीन दिनों तक कोई हेलीकॉप्टर सेवा नहीं है। इतना सुनते ही राज्यपाल मिश्रा ने कहा कि वह अपने हेलीकॉप्टर से महिला और उसके पति को साथ ले जाएंगे। दंपति के लिए हेलीकॉप्टर में जगह बनाने की खातिर राज्यपाल ने अपने दो अधिकारियों को तवांग में ही छोड़ने का फैसला लिया।
 
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, मिश्रा का हेलीकॉप्टर असम के तेजपुर में ईंधन भरने के लिए उतरा। वहां पायलट ने देखा कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता है।
 
महिला की हालत से परेशान राज्यपाल ने तेजपुर स्थित वायुसेना बेस के कमांडिंग अफसर से दूसरा हेलीकॉप्टर मांगा और महिला तथा उसके पति को रवाना किया। वह खुद बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर से गए।
 
इतना ही नहीं मिश्रा ने सुनिश्चित किया कि ईटानगर में राजभवन के हेलीपैड पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एम्बुलेंस मौजूद रहे ताकि महिला को कोई कष्ट ना हो। राज्यपाल ने बाद में महिला और बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुए बच्चे को शुभकामनाएं और शुभाशीष दिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments