Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भगत‍ सिंह के बलिदान दिवस पर पंजाब में सरकारी छुट्‍टी

Webdunia
मंगलवार, 22 मार्च 2022 (22:23 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को राजकीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने मंगलवार को यहां पंजाब विधानसभा में यह घोषणा की।
 
सदन ने विधानसभा में भगत सिंह, डॉ. बीआर आंबेडकर और पहले सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया। विधानसभा सत्र के समापन दिवस पर मान ने भगत सिंह के शहीदी दिवस पर राज्य में अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव दिया।
 
इस पर कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि अवकाश घोषित करने के बजाय यह अच्छा होगा अगर स्कूल, कॉलेज में छात्रों और कर्मचारियों को भगत सिंह के जीवन और बलिदान के बारे में बताया जाए।
 
वारिंग के बयान पर मान ने पूर्व परिवहन मंत्री से पूछा कि क्या वह जानते हैं कि भगत सिंह का जन्म कब हुआ था। मान ने विधानसभा में कहा कि आप (वारिंग) इस बारे में नहीं जानते हैं? यह 28 सितंबर है। इस दिन शहीद के जीवन के बारे में बताने के लिए स्कूल तथा कॉलेज में नाटक आयोजित किए जाएंगे।
विधानसभा सत्र के बाद वारिंग ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि भगवंत मान जी, अधूरा ज्ञान अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है… शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती 27 सितंबर को है या जैसा आपने कहा उसके अनुसार 28 सितंबर को? कौन सही है? आप या अरविंद केजरीवाल?
 
वारिंग ने अपने ट्वीट के साथ केजरीवाल का एक पुराना ट्वीट साझा किया जिसमें भगत सिंह की जयंती 27 सितंबर को बताई गई है। मान के प्रस्ताव की सराहना करते हुए, कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने आग्रह किया कि महाराजा रणजीत सिंह की भी प्रतिमा लगाई जाए।
 
इसके बाद, सदन ने विधानसभा में भगत सिंह, डॉ बी आर आंबेडकर और महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने पर एक प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से अगले विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कराने का भी अनुरोध किया, ताकि नव-निर्वाचित विधायक इसके लिए अपने आप को तैयार कर सकें। सदन ने मान के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments