Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Telangana : ग्लास फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 जून 2024 (00:36 IST)
Glass factory explosion in Telangana : तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शुक्रवार को एक ग्लास फैक्टरी में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। यह घटना हैदराबाद से करीब 55 किलोमीटर दूर शादनगर स्थित फैक्टरी में हुई।
 
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना हैदराबाद से करीब 55 किलोमीटर दूर शादनगर स्थित फैक्टरी में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी की भट्टी में विस्फोट हुआ और माना जा रहा है कि यह विस्फोट अत्यधिक गर्मी के कारण हुआ।
ALSO READ: समुद्र में सिलेंडर विस्फोट में 9 मछुआरे घायल, मदद को रवाना हुआ ICS जहाज वीरा
विस्फोट जिस वक्त हुआ उस वक्त फैक्टरी में करीब 100 लोग मौजूद थे। टीवी फुटेज में घटनास्थल पर शवों के टुकड़े दूर तक बिखरे हुए दिखाई दिए। ट्रेड यूनियन के एक नेता ने दावा किया कि मृतकों में से अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों के थे।
 
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उन्हें आवश्यक उपचार मुहैया कराने को कहा। रेड्डी ने राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, श्रम, उद्योग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों का समन्वय करने का निर्देश दिया।
ALSO READ: तमिलनाडु : भोजनालय में हुआ विस्फोट, 3 लोग घायल
विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने विस्फोट में श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार से तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा करने की अपील की। प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्व में कहा था कि घटना में 15 लोग घायल हुए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments