Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूटकेस में मिला लड़की का शव, गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (14:26 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के 1 सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नैगांव में 26 अगस्त को झाड़ियों में एक सूटकेस पाया गया था जिसमें कंबल में लपेटा एक शव मिला था।
 
जांच में पता चला कि उक्त शव मुंबई के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का था जिस पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कई निशान थे। लड़की स्कूल से निकलने के बाद 25 अगस्त को लापता हो गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की की हत्या में 2 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।
 
मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने 21 साल के आसपास की आयु वाले 2 संदिग्धों की तस्वीर जारी की थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं है और जांच चल रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments