Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महंगी पड़ी सेल्फी, संतुलन बिगड़ा और...

महंगी पड़ी सेल्फी, संतुलन बिगड़ा और...
मुंबई , गुरुवार, 4 मई 2017 (07:47 IST)
मुंबई। बांद्रा बैंडस्टैंड पर सेल्फी लेना एक महिला को खासा महंगा पड़ गया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह अरब सागर में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम तमिलनाडु की रहने वाली 21 वर्षीय मीनाक्षी प्रिया राजेश अपनी बहन और मां के साथ बांद्रा बैंडस्टैंड पर सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह समुद्र में जा गिरी।
 
बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का परिवार छुट्टियां मनाने मुंबई आया हुआ था। मीनाक्षी के पिता ने उसे सेल्फी लेने से मना किया था। लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सावधान! हड्डियों को कमजोर करता है सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल