Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गिरिराज सिंह बोले- हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे

गिरिराज सिंह बोले- हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे
, रविवार, 1 सितम्बर 2019 (14:52 IST)
केंद्रीय मंत्री पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने अजीब बयान देते हुए कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से आने वाले समय में मादा गायों का ही जन्म होगा। उन्होंने कहा कि हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे। 
 
गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने मवेशियों में लिंग निर्धारित करने वाली तकनीक शुरू करने की योजना बनाई है। नई तकनीक से अब मादा गायों का ही जन्म होगा और इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गर्भाधान के माध्यम से आने वाले दिनों में जो बछड़ें बैदा होंगे, वे केवल मादा गाय ही होंगे। 
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो गाय दूध देना बंद कर देंगी, उन्हें IV भ्रूण उन्नत तकनीक के माध्यम से अधिक उत्पादक बनाया जाएगा और यह 20 लीटर दूध देने लगेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अर्थव्यवस्था: बर्बाद हो रहे अर्जेंटीना से भारत की तुलना क्यों