Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नोएडा में महिला चला रही थी लुटेरों का गिरोह

नोएडा में महिला चला रही थी लुटेरों का गिरोह
, सोमवार, 6 नवंबर 2017 (23:48 IST)
नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान एक महिला समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग लग्जरी कार में लोगों को लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे।
 
पुलिस ने बताया कि गश्त पर निकली थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अवनीश, नरेश चौहान तथा आरती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, 31 सौ रुपए नकद, अवैध हथियार तथा लूट में प्रयोग होने वाली लग्जरी कार बरामद की है।
 
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार महिला आरती पूरे गिरोह को संचालित करती है। पुलिस के द्वारा बरामद कार उसी की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला प्रतिदिन के हिसाब से लूट करने वाले बदमाशों को अपनी कार उपलब्ध कराती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आतंकी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद