Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र के नंदुरबार में ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगी

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (14:21 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में नंदुरबार रेलवे स्टेशन के निकट गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में शनिवार को आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया है कि आग सुबह लगभग 10.35 बजे लगी जब ओडिशा जाने वाली ट्रेन (12993) रेलवे स्टेशन पर आने ही वाली थी।
 
इसमें बताया गया कि ट्रेन में 22 डिब्बे थे। आग लगने के बाद लगभग 10.45 बजे पैंट्री कार को ट्रेन से अलग कर दिया गया। स्टेशन पर और ट्रेन के अंदर उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
 
आग के कारण पैंट्री कार में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और उनमें से कुछ ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। ट्रेन को जल्द ही रोक दिया गया। दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments