Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पूर्व IPS संजीव भट्ट को 20 साल की जेल, अदालत ने इस मामले में ठहराया दोषी

पूर्व IPS संजीव भट्ट को 20 साल की जेल, अदालत ने इस मामले में ठहराया दोषी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पालनपुर , शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (16:28 IST)
Former IPS officer Sanjeev Bhatt gets 20 years jail : गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर की एक सत्र अदालत ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को एक वकील को फंसाने के लिए मादक पदार्थ रखने संबंधी 1996 के मामले में गुरुवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई। भट्ट हिरासत में मौत के मामले में पहले से ही सलाखों के पीछे हैं। भट्ट को राजस्थान के एक वकील को झूठा फंसाने का दोषी ठहराया गया था।
जिला पुलिस ने यह दावा किया था कि उसने पालनपुर के एक होटल के उस कमरे से मादक पदार्थ जब्त किया था जहां वकील रह रहे थे। भट्ट को 2015 में भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उस समय वह बनासकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएन ठक्कर ने भट्ट को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को दोषी ठहराया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारतीय राजनीति के 10 बाहुबली जिन्होंने मचाई सियासत में खलबली!