Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कारगिल में लद्दाख क्षेत्र की पहली अंतरराष्ट्रीय सिविल सोसायटी संगोष्ठी संपन्न

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (07:00 IST)
International Civil Society Seminar: इंस्टीट्यूट ऑफ फैथ बेस्ड डिप्लोमेसी (IFBD), लद्दाख क्षेत्र की पहली अंतरराष्ट्रीय सिविल सोसायटी संगोष्ठी कारगिल में संपन्न हुई जिसमें पूरे भारत से वालंटियर एवं कारगिल, जन्स्कार वैली (Zanskar Valley) एवं लेह के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
 
उपरोक्त कार्यक्रम में इंदौर से एकमात्र वॉलंटियर नीरज राठौर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध, ईसाई, हिन्दू एवं इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने अपनी अपनी पूजा-पद्धति से प्रार्थना करके की। इसके बाद IFBD के नई दिल्ली वॉलंटियर बसित जमाल ने फैथ बेस्ड डिप्लोमेसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभिन्न धर्मों के बीच मतभेद उत्पन्न होने पर कैसे आस्था आधारित तकनीक से उनका रचनात्मक समाधान किया जा सकता है।
 
कार्यक्रम को हॉस्पिटैलिटी सपोर्ट देने वाले आशिना ईको रिसॉर्ट के मालिक इमरान माला का IFBD के रीजनल डायरेक्टर रमजान खान ने सम्मान किया। इसके बाद संस्था के लेह के एसोसिएट निसार हुसैन ने लद्दाख के विभिन्न धर्मावलंबियों की सहमति से दिसंबर 2022 में जारी सोशल कॉन्ट्रैक्ट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज है एवं लद्दाख क्षेत्र के लोगों को आपसी समझ से इसे अमल में लाना है।
 
तदुपरांत IFBD के इंडिया डायरेक्टर रमजान खान (अधिवक्ता) ने फैथ बेस्ड डिप्लोमेसी की 8 कोर वैल्यू पर प्रकाश डाला जिसमें बहुसांस्कृतिक वाद, दुश्मनी की दीवारों को गिराना, विवादों को शांति की पहल से हल करना, सभी समुदायों के बीच सामाजिक न्याय, सभी को क्षमा करना, ऐतिहासिक घावों को भरना, ईश्वर की सर्वभौमिकता के आगे झुकना तथा प्रायश्चित शामिल हैं। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन इफ्तिखार बाजमी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मृणालिनी मार्टिन ने किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

देहरादून के निकट सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बना लेखक गांव, रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पीएम मोदी बोले, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय

આગળનો લેખ
Show comments