Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एलओसी पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दो पाक सैनिकों को मार गिराया

एलओसी पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दो पाक सैनिकों को मार गिराया
जम्मू , शुक्रवार, 16 जून 2017 (07:23 IST)
जम्मू। नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार बमों और छोटे तथा स्वचालित हथियारों से अग्रिम चौकियों एवं आवासीय इलाकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से इसकी जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए।
 
पिछले चार दिनों में जम्मू क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि गत एक जनवरी से अब तक संघर्ष विराम उल्लंघन की 14 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें एक नागरिक की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 : फाइनल में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी