Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तमिलनाडु में पटाखा कारखाने में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तमिलनाडु में पटाखा कारखाने में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, 9 घायल
, बुधवार, 22 मार्च 2023 (17:00 IST)
कांचीपुरम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए हादसे में 7 कर्मचारियों के मारे जाने की आशंका है। इस घटना में कम से कम 9 कर्मचारी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पटाखा उत्पादन इकाई में दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पटाखा भंडारण की सुविधा भी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 7 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और 9 घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी जारी रही तेजी, सेंसेक्स 140 और निफ्टी 44 अंक से अधिक चढ़ा