Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत
, शनिवार, 6 नवंबर 2021 (13:56 IST)
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में जिला अस्पताल के एक वार्ड में शनिवार को भीषण आग लगने से 10 कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। 
 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में लगी, जहां 10 मरीजों की मौत हो गई। घटनास्थल पर चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगने के बाद 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है।
 
इस आईसीयू खंड में कोविड​​-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था। अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी।  
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी देश में कई स्थानों पर कोविड वार्ड में आग लग चुकी है, जिसके चलते कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदीजी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में, ब्रेक भी फेल : राहुल गांधी