Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवादित बयान के बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (22:42 IST)
FIR against former Karnataka minister Eshwarappa : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा के 'गद्दारों को गोली मारो' बयान को लेकर उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें एक नोटिस भी दिया गया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि वह इस तरह की प्राथमिकियों से नहीं डरते हैं।
 
दावणगेरे एक्सटेंशन पुलिस थाने ने इलाके के निवासी हनुमनथप्पा (36) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। ईश्वरप्पा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहता हूं कि वह उन दो गद्दारों (डीके सुरेश और विनय कुलकर्णी) को गोली मारने के लिए कानून बनाएं, जो दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाना चाहते हैं।
 
प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईश्वरप्पा ने शिवमोगा में कहा कि वह इस तरह की प्राथमिकियों से नहीं डरते हैं। ईश्वरप्पा ने कहा, मैं राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर अपने खिलाफ ऐसी 100 प्राथमिकियों से भी नहीं डरता। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा नेता के बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
सिद्धारमैया ने हैरानी जताते हुए कहा था कि क्या यह एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता का बयान है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने एक फरवरी को यह दावा किया था कि दक्षिणी राज्यों से संग्रहीत कर उत्तर भारत के राज्यों को वितरित किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा था कि यदि इस अन्याय को नहीं रोका गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग राष्ट्र की मांग करने को मजबूर हो जाएंगे। हालांकि अपने भाई के बयान का बचाव करते हुए उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि सुरेश ने केवल जनता की धारणा के बारे में कहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments