Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका, कई जिलों में अलर्ट जारी

कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका, कई जिलों में अलर्ट जारी
बेंगलुरु , सोमवार, 24 जुलाई 2023 (21:17 IST)
Karnataka Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण कर्नाटक में बाढ़ का खतरा है और भारी बारिश के बाद कई छोटी नदियां उफान पर हैं। चिक्कमगलुरु, कोडागु, शिमोगा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और बेलगावी, हावेरी, कलबुर्गी, विजयपुरा व हासन के लिए 'यलो अलर्ट', जबकि तटीय जिलों उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने नौ जिलों बेलगावी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, हावेरी, हासन, शिवमोगा, उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु में आज स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। मौसम विभाग ने तीन तटीय जिलों उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
 
विभाग ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से बाधित होने, यातायात जाम होने और 'कच्ची' एवं असुरक्षित संरचनाओं को नुकसान होने की आशंका है। विभाग के अनुसार, चिक्कमगलुरु, कोडागु, शिमोगा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ की घोषणा की गई है, जबकि बेलगावी, हावेरी, कलबुर्गी, विजयपुरा और हासन के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि शिवमोगा जिले के भद्रावती में रहने वाले 23 वर्षीय शरथ कुमार इंस्टाग्राम वीडियो बनाने के लिए उडुपी जिले के बिंदूर में अरिशिनगुंडी झरने पर गया था। झरने के किनारे एक चट्टान पर खड़ा होने के दौरान वह फिसलकर बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
 
दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। पिछले दो दिन में क्षेत्र की कई नदियों में जल स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेत्रावती, फाल्गुनी और दक्षिण कन्नड़ जिलों के कई हिस्सों में जल स्तर नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मणिपुर में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर फिर हुआ हमला