Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मशहूर फास्टफूड चेन से खरीदे गए खाने में मिली छिपकली

मशहूर फास्टफूड चेन से खरीदे गए खाने में मिली छिपकली
, शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (23:02 IST)
कोलकाता। दुनियाभर में मशहूर फास्टफूड चेन के एक स्थानीय रेस्तरां के खाने में कथित रूप से छिपकली मिलने का मामला सामने आया है।
 
यह रेस्तरां कोलकाता शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह घटना दो दिन पहले की है लेकिन यह प्रकाश में शुक्रवार को आई।
 
रेस्तरां से खरीदे गए खाने में कथित तौर पर छिपकली मिलने के बाद एक महिला ने फास्टफूड चेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला अपनी बेटी के साथ फास्ट फूड चेन के काउंटर पर गई  थी और उन्होंने फ्रेंच फ्राई का आर्डर दिया था। फ्रेंच फ्राई दिए जाने के बाद महिला ने उसमें छिपकिली देखी और शोर मचाया। बाद में इस संबंध में एक पुलिस शिकायज दर्ज की गई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

छात्रा से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल