Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र में 2 दिन में 4 किसानों ने की खुदकुशी

Webdunia
मंगलवार, 13 मार्च 2018 (19:56 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना, परभणी तथा हिंगोली जिलों में गत दो दिनों में कर्ज के बोझ से दबे चार किसानों ने खुदकुशी कर ली। 


पहली घटना में जालना जिले के मंथा तालुका के वादेगांव निवासी रणजीत पदघान (48) ने लगातार पैदावार नहीं होने तथा कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण गत रविवार को कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इसी जिले के जाफराबाद तालुका के दावरगांव देवी निवासी विकास देथे (28) ने कम पैदावार होने तथा कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

इसी तरह हिंगोली जिले के वास्मत तालुका के हयातनगर निवासी तुकाराम कदम (35) ने गत रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा परभणी जिले के पगारगावन निवासी योगेश सूर्यवंशी (24) ने कर्ज से परेशान होकर जगह खा लिया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से सात लाख रुपए का कर्ज ले रखे थे, जिसे वह चुकता नहीं कर पा रहा था। इस वजह से उसने जहर खाकर जान दे दी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments