Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Jet airways के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल व उनकी पत्नी को विदेश यात्रा करने से रोका गया

Jet airways के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल व उनकी पत्नी को विदेश यात्रा करने से रोका गया
, शनिवार, 25 मई 2019 (22:07 IST)
मुंबई। जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल को आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश यात्रा करने से रोक दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने कहा कि गोयल और उनकी पत्नी दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान संख्या ईके 507 में यात्रा करने वाले थे। आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें उड़ान की इजाजत देने से इंकार कर दिया। यही नहीं, अनिता गोयल का सामान भी विमान से उतार दिया गया।
 
उड़ान दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होनी थी। नरेश गोयल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, वहीं एमिरेट्स की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
 
पिछले महीने जेट एयरवेज के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किरण पावसकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिखी थी। कई महीनों से कर्मचारियों का वेतन नहीं देने के लिए गोयल, अन्य निदेशकों और जेट एयरवेज प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के पासपोर्ट जब्त करने को कहा था।
 
नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल ने मार्च में जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। नरेश गोयल ने 26 साल पहले जेट एयरवेज की स्थापना की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कमलनाथ ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश, मंत्री ने की ज्योतिरादित्य को बनाने की मांग