Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिकरू कांड : अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों की संपत्ति की अब ईडी करेगी जांच

अवनीश कुमार
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (10:51 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना चौबेपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके फाइनेंसरों की 147 करोड़ की संपत्तियों तथा उससे जुड़े लोगों की आय के विभिन्न स्रोतों की जांच ईडी से कराने का निर्णय लिया है।

एक तरफ जहां एनकाउंटर में अपराधी विकास दुबे पहले ही मारा जा चुका है और उसके साथी जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद दिन-प्रतिदिन उसके गिरोह के साथियों के साथ विकास दुबे से जुड़े लोगों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं।

अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके फाइनेंसरों की 147 करोड़ की संपत्तियों तथा उससे जुड़े लोगों की आय के विभिन्न स्रोतों की जांच ईडी से कराने का निर्णय लिया है, जिसके बाद अब जल्द ही ईडी भी शिकंजा कसने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की सिफारिश पर इन संपत्तियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास दुबे और उसके फाइनेंसरों की 147 करोड़ रुपए की संपत्तियों तथा विकास दुबे से जुड़े लोगों की आय के विभिन्न स्रोतों की जांच ईडी से कराने का निर्देश दिया है, तो वहीं प्रदेश के प्रवक्ता ने बताया कि एसआईटी ने गैंगेस्टर विकास दुबे की अवैध ढंग से हासिल की गईं संपत्तियों के पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं

एसआईटी ने नवंबर माह में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी,जिसमें यह भी कहा गया था कि विकास दुबे और उसके फाइनेंसरों समेत गिरोह से जुड़े सभी सदस्यों के आय के स्रोतों की भी विस्तार से जांच कराई जानी चाहिए। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईडी के द्वारा जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments