Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

DTC बोर्ड ने CNG बसों की खरीद के लिए मंजूर किया फंड, कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि बढ़ाई

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (20:31 IST)
नई दिल्ली। माननीय मंत्री (परिवहन) कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में आज दिल्ली परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक हुई।बैठक के दौरान, डीटीसी बोर्ड ने 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी (बीएस-VI अनुपालित) बसों की खरीद के लिए धनराशि को मंजूरी दी। डीटीसी कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में बोर्ड ने ग्रेच्युटी राशि की सीमा वर्तमान 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की मंजूरी दी।

बोर्ड ने प्रति बस 7,50,000 किलोमीटर तथा 12 वर्ष तक के व्यापक रखरखाव के लिए भी बीमा धनराशि को मंजूरी दी। ये बीएस-VI मानक अनुपालित, वातानुकूलित बसें रियल-टाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस और अन्य सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी उचित सुविधा उपलब्ध होंगी।

डीटीसी कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में बोर्ड ने ग्रेच्युटी राशि की सीमा वर्तमान 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की मंजूरी दी। इस कदम से सभी डीटीसी कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी सेवानिवृत्ति के लाभ में भी वृद्धि होगी।

एक बयान में माननीय परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, आज हमने 1000 लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के साथ-साथ इन बसों के कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस के लिए धन स्वीकृत किया है। इस कदम से बसों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही यात्री सुविधा बढ़ने से यात्रा भी ज़्यादा सुगम होगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments