Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा प्रत्याशी ने किया EVM में सेटिंग का दावा, वीडियो वायरल

Webdunia
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (18:09 IST)
जींद। हरियाणा में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले असंध सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बख्शीश सिंह विर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि आप कोई भी बटन दबाओगे, वोट कमल के फूल को ही जाएगा। हालांकि बख्शीश सिंह ने इस वीडियो को गलत बताते हुए कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क का यह वीडियो असंध विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में बख्शीश सिंह मतदाताओं से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि चाहे कोई भी बटन दबा लेना, वोट भाजपा के खाते में ही जाएगा।

वीडियो में बख्शीश सिंह पंजाबी भाषा में कह रहे हैं, आज अगर आपने गलती की तो 5 साल भुगतोगे। हमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां पर वोट डाला है। अगर कहोगे तो बता भी देंगे। मोदी जी और मनोहर लाल की नजरें बहुत तेज हैं। आप वोट कहीं भी डालना निकलनी फूल की ही है। हमने मशीनों में पुर्जे फिट किए हैं।

हालांकि इस वायरल वीडियो को बख्शीश सिंह ने गलत बताया और कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। भाजपा विधायक की टिप्पणी को जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शर्मनाक बताया है।

अशोक तंवर ने कहा कि वह तो पहले ही इसकी आशंका जता चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार का इस समय पर बयान ईवीएम में गड़बड़ी की बात को और पुख्ता करता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments