Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार में मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह मंत्रालय CM नीतीश कुमार के पास

भाजपा के पास रहेंगे 23 विभाग, जदयू के खाते में 19 विभाग

nitish kumar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (14:16 IST)
Nitish Kumar cabinet expansion: बिहार की नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा (Bihar Cabinet Portfolio) हो गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गृह मंत्रालय समेत 5 विभाग अपने पास रखे हैं।
 
भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिए गए हैं। चौधरी को वित्त, स्वास्थ्य, नगर विकास व आवास, उद्योग जैसे अहम विभाग मिले हैं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व व भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व विभाग जैसे मंत्रालय मिले हैं। 
 
भाजपा के पास 23 विभाग : इस बंटवारे में भाजपा के पास 23 विभाग रहेंगे, जबकि जेडीयू के पास 19 विभाग रहेंगे। जीतनराम मांझी नीत के पास और एक विभाग निर्दलीय विधायक के पास रहेगा। नीतीश के करीबी जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी को शिक्षा विभाग मिला है। वे संसदीय कार्य मंत्री भी बने रहेंगे। पूर्व की तरह उर्जा विभाग जेडीयू के पास रहेगा। विजेन्द्र यादव को ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक विभाग मिला है। 
 
इस बीच, जीतनराम मांझी नीतीश कुमार से अपनी पार्टी के लिए एक और मंत्री पद मांग रहे हैं। वे सामान्य वर्ग से चुने गए एक विधायक को भी मंत्री बनाना चाहते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिंदुत्व की राजनीति और रथयात्रा से भाजपा को खड़ा करने वाले आडवाणी क्‍यों नहीं बन सके पीएम, अब मोदी राज में बने ‘भारत रत्‍न’