Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली : एक ही परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या, बेटे को किया घायल

दिल्ली : एक ही परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या, बेटे को किया घायल
नई दिल्ली , बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (09:36 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के वसंत कुंज में एक ही परिवार के 3 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तड़के इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली।
 
हमलावरों ने पति, पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी जबकि बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके की है।
 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या का मकसद क्या है? (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : रमन सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के इन संभावित उम्मीदवारों पर लग सकती है मुहर