Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा, देवी-देवताओं पर दिए बयान से मचा था बवाल

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (17:37 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। गौतम देवी-देवताओं पर दिए बयान से चर्चा में आए थे। उनके बयान पर काफी बवाल मचा था। गौतम ने इस्तीफे का पत्र ट्वीट करते हुए लिखा- 'आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी तरफ मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है।
<

आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा pic.twitter.com/buwnHYVgG8

— Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) October 9, 2022 >राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान दिए थे। उनके बयानों को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। बताया जाता है कि उनके बयानों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी काफी नाराज थे।


भाजपा ने 5 अक्टूबर को हुए एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद गौतम और आम आदमी पार्टी पर हमला बोल दिया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने और हिंदू देवताओं को भगवान नहीं मानने का संकल्प लिया था।
 
गौतम ने भाजपा पर उनके खिलाफ 'अफवाहें' फैलाने का आरोप लगाया था और 'इस तरह के प्रचार के कारण आहत होने वाले किसी भी व्यक्ति' से माफी मांगी थी।  
 
गौतम ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से मेरे नेता अरविंद केजरीवाल और मेरी पार्टी पर कोई आंच आए। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही होने के नाते तथागत बुद्ध तथा बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए न्यायसंगत एव समतामूलक संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह करूंगा। भाषा Edited by Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments