Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

समुद्र में डूबने से चार युवकों की मौत, चौथा भी बरामद

समुद्र में डूबने से चार युवकों की मौत, चौथा भी बरामद
, शनिवार, 7 जुलाई 2018 (10:53 IST)
मुंबई। गुरुवार की शाम जुहू बीच पर नहाने गए 5 दोस्तों में से 4 के शव बरामद किए जा चुके हैं। चौथा शव मिलने के साथ ही बचाव अभियान भी समाप्त हो गया।


डीएन नगर अंधेरी के 5 दोस्त गुरुवार शाम जुहू बीच पर नहाने गए थे। अचानक वह समुद्र में डूबने लगे। मौके पर उपस्थित लाइफ गॉर्ड के जवानों ने एक शख्स को बचा लिया। हादसे में चार लोग डूब गए। एक शव गुरुवार की शाम तक ही ढूंढ लिया गया था।

जबकि 2 शव नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से शुक्रवार को बरामद हुए। चौथा शव जेडब्‍ल्‍यू मेरियट होटल के पीछे समुद्र में रात डेढ़ बजे बरामद हुआ।
मृतकों की पहचान फरदीन सौदागर (17), नाजीर गाजी (17), सोहैल खान (17) के रूप में हुई है। मृतकों को विलेपार्ले के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बचाने के लिए बचा 'सीमित समय'