Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

5 स्टार होटल में सांभर में मिला मरा कॉकरोच, रसोई 48 घंटे के लिए सील

Remove Cockroach from fridge

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (09:25 IST)
अहमदाबाद। शहर के एक 5 सितारा होटल में बुधवार सुबह मेहमानों को परोसे गए सांभर में कथित तौर पर एक मरा हुआ कॉकरोच मिला जिसके बाद स्थानीय नगर निकाय ने इसके रसोई को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 
अहमदाबाद नगर निगम के खाद्य विभाग के अधिकारी भाविन जोशी ने कहा कि वस्त्रपुर क्षेत्र स्थित होटल 'हयात अहमदाबाद' में आयोजित एक समारोह के दौरान एक अतिथि को परोसे गए सांभर में कॉकरोच मिला जिसने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर हमारे पोर्टल पर औपचारिक शिकायत की। अधिकारी ने कहा कि पड़ताल के बाद होटल के रसोई को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर