Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को मिला फरलो, 2 हफ्ते के लिए जेल से आएंगे बाहर

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (22:00 IST)
नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला का दो हफ्तों का फरलो मंजूर किया गया है। अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
 
दिलचस्प बात यह है कि आज ही दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा के समर्थन से भाजपा ने हरियाणा में सरकार गठन का दावा पेश किया है। भाजपा, हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई थी।
 
दुष्यंत भाजपा को समर्थन को लेकर शुक्रवार को अपने 10 विधायकों से मुलाकात से कुछ पहले जेल में अपने पिता से मिले थे। वे रविवार को मनोहरलाल खट्टर सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
अधिकारियों ने कहा कि अजय चौटाला के रविवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने की संभावना है। महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल के मुताबिक अजय चौटाला को दो सप्ताह के लिए फरलो दिया गया है और यह उसी दिन से शुरू हो जाएगा जिस दिन वे जेल परिसर से बाहर निकलेंगे।
 
अजय चौटाला अपने पिता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं। 2013 में अजय, उनके पिता, दो आईएएस अधिकारियों समेत 53 अन्य लोगों को शिक्षक भर्ती घोटाले तथा अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments