Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महिला से दरोगा बोला, पासपोर्ट का वेरिफिकेशन तो कर दिया है, गले तो लगो

महिला से दरोगा बोला, पासपोर्ट का वेरिफिकेशन तो कर दिया है, गले तो लगो
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (13:04 IST)
गाजियाबाद। एक महिला ने इंदिरापुरम थाने में पदस्थ एक दरोगा पर पासपोर्ट सत्यापन के लिए पहुंचे दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
 
बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुमार ने गुरुवार दोपहर को वसुंधरा सेक्टर-3 में रहने वाली महिला मीडियाकर्मी का पासपोर्ट सत्यापन करने गया था। महिला का पासपोर्ट रिन्यू होना था। पीड़िता के अनुसार, दारोगा को सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने महिला के फ्लैट तक ले जाकर छोड़ा था। महिला अपनी घरेलू सहायिका के साथ थीं। महिला ने दरोगा को अपना परिचय दिया। इसके बाद पानी और जूस पीने के लिए दिया।
 
इस दौरान दरोगा ने पासपोर्ट सत्यापन संबंधित कई सवाल पूछे और नोट किया। आरोप है कि दरोगा ने कहा कि उसने उनका सत्यापन कर दिया है। अब में गले लगो। पीड़िता के विरोध करने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने ट्वीट कर शिकायत की।
 
महिला ने पासपोर्ट विभाग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस व अन्य विभागों को ट्वीट कर शिकायत की। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी दी है। एसएसपी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पुर्तगाल में लिंग परिवर्तन कराना हुआ आसान, नए कानून को मिली मंजूरी