Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौत में भी जातिवाद: ओडिशा में 'केवल ब्राह्मणों के लिए' श्मशान घाट बना विवाद का विषय

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (18:21 IST)
Cremation ground for Brahmins only: ओडिशा (Odisha) में एक स्थानीय निकाय ऐसा भी है, जो ‍'सिर्फ ब्राह्मणों के श्मशान घाट' (cremation ground for Brahmins only) का संचालन कर रहा है। निकाय के इस कदम की काफी आलोचना की जा रही है।
 
पूर्वी राज्य की 155 साल पुरानी केंद्रपाड़ा नगर पालिका ने शहर के हजारी बागीचा इलाके में श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर 'ब्राह्मण श्मशान घाट' का बोर्ड भी लगा दिया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि श्मशान घाट का उपयोग लंबे समय से ब्राह्मणों के अंतिम संस्कार के लिए ही किया जा रहा है और अब सरकारी अनुदान के साथ सुविधा के नवीनीकरण के बाद हाल ही में आधिकारिक बोर्ड भी लगा दिया गया है तथा अन्य जातियों के लोग अंतिम संस्कार के लिए पास के एक अन्य श्मशान घाट जाते है। इसका भी हाल ही में नवीनीकरण किया गया है।
 
केंद्रपाड़ा नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी प्रफुल्ल चंद्र बिस्वाल ने कहा कि हां, मामला हमारे संज्ञान में आया है और हम इस पर गौर कर रहे हैं। कथित जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस मामले को लेकर दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रशासन की आलोचना की है।
 
ओडिशा दलित समाज की जिला इकाई के अध्यक्ष नागेंद्र जेना ने कहा कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि नगर पालिका लंबे समय से केवल ब्राह्मणों के लिए श्मशान घाट का रखरखाव कर रही है। ऐसा करके सरकारी संस्था कानून तोड़ रही है और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। इस प्रथा को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला इकाई के सचिव गयाधर धाल ने बताया कि किसी नगर निकाय द्वारा केवल ब्राह्मणों के लिए श्मशान घाट का संचालन करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य जाति के लोगों को भी अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर करने का अधिकार होना चाहिए।
 
धाल ने कहा कि 'केवल ब्राह्मणों का श्मशान घाट' सभी जातियों के लोगों को संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। ब्राह्मणों के लिए अलग श्मशान भूमि आवंटित करना जातिगत असमानता को बढ़ावा देना है।
 
'जगन्नाथ संस्कृति' के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि केंद्रपाड़ा नगर पालिका ब्राह्मणों के लिए एक अलग श्मशान घाट का संचालन कर रही है, लेकिन पुरी के पवित्र 'स्वर्ग द्वार' शमशान घाट में ऐसा कोई भेदभाव नहीं देखा जाता है। 'स्वर्ग द्वार' का शाब्दिक अर्थ है 'स्वर्ग का प्रवेश द्वार', जहां सभी जातियों के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि 'स्वर्ग द्वार' में अंतिम संस्कार करने से स्वर्ग में जगह मिलती है। श्मशान घाट श्रीजगन्नाथ विचारधारा पर चलता है जिसमें जातियों के बीच भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

वैश्विक अर्थव्यवस्था की सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ रही है संभावना, क्या बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण

मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, DA के मामले में केंद्र से 7% पीछे

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

महाराष्‍ट्र में क्या खत्म होगी ठाकरे परिवार की दरार, मनसे नेता ने दिया बड़ा बयान

Weather Updates: दाना तूफान के प्रभाव से बंगाल और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने किया अलर्ट

આગળનો લેખ
Show comments