Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

निगम चुनाव में कांग्रेस ने किया यह वादा

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (21:51 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नगर निगम की सत्ता में आने पर जनता पर निगम कर का कोई बोझ नहीं डालने का  वादा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने निगम चुनाव के लिए पार्टी का पहला घोषणा-पत्र जारी करते हुए कहा कि निगम की सत्ता में आने पर पार्टी निगम को आर्थिक रूप से मजूबत बनाने के लिए नए कर लगाए बिना 5200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व भी अर्जित करके दिखाएगी।
 
इतना ही नहीं कांग्रेस ने नगर निगम में अलग से शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग स्थापित करने का भी चुनावी वादा किया है। यह विभाग मजदूरों के हितों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा जैसी कल्याणकारी योजनाओं  का लाभ मजदूरों को दिलाने के लिए उनका पंजीकरण करेगा।
 
माकन ने कहा कि आप और भाजपा की तरह झूठे वादे करने के बजाय कांग्रेस ने निगम को आर्थिक संकट, कर्मचारियों को  वेतन, बुजुर्गों विधवाओं को पेंशन और शहर को गंदगी के संकट से उबारने के लिए घोषणापत्र जारी करने से पहले ही समयबद्ध  कार्ययोजना पेश कर दी है। इसके लिए वित्त, पर्यावरण, शहरी विकास और शिक्षा से जुड़े कांग्रेस के विशेषज्ञों द्वारा दृष्टिपत्र जारी किए जा चुके हैं।
 
इनमें पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एमसीडी, पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा गंदगी एवं  बीमारी विहीन दिल्ली और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद व शशि थरुर द्वारा विश्वस्तरीय प्राथमिक शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधायुक्त  दिल्ली बनाने का रोडमेप पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने इस बार समग्र घोषणापत्र के बजाय दृष्टिपत्रों पर  आधारित चार घोषणापत्र जारी करने का फैसला किया है।
 
इस कड़ी में आज पहला घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस कल भवन कर सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सहूलियतों का  दूसरा घोषणा पत्र जारी करेगी जबकि 19 अप्रैल को युवाओं खासकर छात्रों के हित में निगम के कार्यों का लेखाजोखा पेश किया  जाएगा और चौथे घोषणापत्र में शेष सभी समस्याओं के समाधान की समयबद्ध कार्ययोजना पेश की जाएगी।  (भाषा) 
 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments