Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संभल में असदुद्दीन ओवैसी के पोस्‍टर पर विवाद, लिखा गाजियों की धरती, BJP ने कहा- नहीं बदल सकता इतिहास

Webdunia
बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (22:45 IST)
संभल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के यहां लगाए गए पोस्टरों में संभल को ‘गाजियों की धरती’ कहे जाने पर तनाव पैदा हो गया है। दरअसल, गाजी शब्द का इस्तेमाल इस्लामी योद्धाओं के लिए किया जाता है। भाजपा ने पोस्टरों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटा दिया।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सिरसी में बैठक से पहले ये पोस्टर पाये गये थे। सिरसी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘अब्बा जान’ वाली टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। आदित्यनाथ ने यह टिप्पणी संभवत: समुदाय विशेष और समाजवादी पार्टी के संदर्भ में की थी। ओवैसी ने कहा कि वह गरीब और कमजोर लोगों के अब्बा और चाचा हैं।

पोस्टरों में संभल को गाजियों की धरती बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि यह स्थान कभी भी गाजियों की धरती नहीं रही है। उन्होंने कहा ‍कि यह ओवैसी का एक चुनावी पैंतरा है और हम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। भारत में कोई भी शहर गाजियों से संबद्ध नहीं है और हम ऐसा कोई बनने भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संभल पौराणिक महत्व का स्थान है।

उन्होंने कहा कि पुराणों में (भगवान विष्णु के) कल्कि अवतार के साथ संभल का उल्लेख मिलता है। यदि संभल का उल्लेख कुरान में गाजियों की धरती के तौर पर किया गया है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इस बीच, ओवैसी ने सिरसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता दोबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि योगी जी गुमनामियों की वादियों में खो जाएंगे।
ALSO READ: अखिलेश व मायावती की नासमझी से 2 बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी : असदुद्दीन ओवैसी
उन्होंने योगी की ‘अब्बा जान’ टिप्पणी की ओर संभवत: इशारा करते हुए कहा कि ओवैसी उत्तर प्रदेश में गरीब और कमजोर लोगों के अब्बा हैं। ओवैसी महिलाओं के भाई हैं। मैं आपका अब्बा और चाचा जान हूं। ओवैसी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें (सपा-बसपा को) केवल 15 सीटें ही मिली।

उन्हें मंच पर आकर इस पर बहस करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में कितने मुसलमानों को अंत्योदय योजना या किसी अन्य योजना के तहत कार्ड मिला है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मुसलमान गरीब हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments