Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्‍ट्र में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीती कस्बा सीट

महाराष्‍ट्र में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीती कस्बा सीट
, गुरुवार, 2 मार्च 2023 (14:27 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस ने यह सीट जीत ली। चिंचवाड़ में भाजपा की अश्विनी वैष्णव आगे चल रही है। उल्लेखनीय है कि कस्बा और चिंचवाड़ दोनों ही सीटें भाजपा के पास थी। 
 
कांग्रेस के रवींद्र धांगेकर ने भाजपा के हेमंत नारायण रसाने को 11 हजार से ज्यादा मतों से हराकर महाराष्‍ट्र की कस्बा सीट जीत ली। कस्बा सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जानी है। कस्बा पेठ में इस बार भाजपा की साख दांव पर लगी है, क्योंकि पार्टी ने दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के परिवार को टिकट न देकर पार्टी के हेमंत राशने को टिकट दिया है।

कस्बा पेठ सीट पर भाजपा 28 साल से जीत दर्ज करती आई थी। पुणे से मौजूदा भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
 
वहीं चिंचवाड़ सीट पर भाजपा के अश्विनी लक्ष्मण जगताप राकांपा के विट्ठल काटे से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अश्विनी भाजपा के दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Assembly Election Result 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : दलीय स्थिति