Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूखे को लेकर कांग्रेस ने साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, राहत पैकेज को बताया आंकड़ों की बाजीगरी

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (21:39 IST)
Eknath Shinde: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए घोषित 45 हजार करोड़ रुपए के पैकेज को आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया। पार्टी ने कहा कि सरकार इलाके में कम बारिश के बावजूद सूखा घोषित नहीं कर रही है, जो किसानों के साथ क्रूर मजाक है।
 
'मराठवाड़ा मुक्ति दिवस' की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में 7 साल के बाद शनिवार को छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने मराठवाड़ा में विकास के लिए 45 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की। उन्होंने साथ ही 14 हजार करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी में भी संशोधन किया।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2016 में तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा की गई घोषणा 2023 में फिर से सामने रखा गया है। मराठवाड़ा सूखे से ग्रस्त है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि (मंत्रिमंडल द्वारा) सूखे की घोषणा की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने मराठवाड़ा जिले के सभी 8 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला किया था लेकिन (जून 2022) में सरकार गिरने के बाद योजना को मूर्तरूप नहीं दिया जा सका।
 
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि मराठवाड़ा के विकास के लिए 45 हजार करोड़ रुपए की घोषणा केवल आंकड़ों की जादूगरी है। उन्होंने कहा कि अर्हता पूरी होने के बावजूद मराठवाड़ा में सूखे की घोषणा नहीं किया जाना किसानों के साथ क्रूर मजाक है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के गृह जिले बीड में 168 किसानों ने आत्महत्या की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments