Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक सर्कस

नायब सिंह सैनी होंगे राज्य के नए CM

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 मार्च 2024 (14:45 IST)
Harana Politics : कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को दावा किया कि पहले से तय पटकथा के अनुसार यह राजनीतिक सर्कस शुरू हुआ है ताकि जाति विभाजन के आधार पर वोट बांटा जा सके।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और पार्टी विधायक दल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी को अपना नया नेता चुना है जो राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

ALSO READ: कौन हैं हरियाणा के नए CM नायब सैनी, माने जाते हैं खट्टर के खास?
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि हरियाणा में पूर्व निर्धारित स्क्रिप्ट के आधार पर हरियाणवियों को जाति के विभाजन में बांट वोट बटोरने का राजनीतिक सर्कस शुरू। साढ़े नौ साल की खट्टर सरकार की नाकामी और नकारापन से बचने के लिए गठबंधन तोड़ने का पूर्व निर्धारित ड्रामा। आधे अब भाजपा में और आधे जजपा में। सारे पापों का ठीकरा जजपा पर मंड नया शगूफा छोड़ा जाएगा।
 
उन्होंने दावा किया, 'लोगों को पिछले कुकर्म भुलाने, 10 सालों की पिछली जन विरोधी नीतियों - फैसलों से भटकाने के लिये पाप के टोकरे पर नया लेबल चिपकाया जाएगा। जजपा को अलग चुनाव लड़वाया जाएगा ताकि वोट विभाजन की नई बिसात बिछायी जाये। शायद जजपा नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज किए जाएं ताकि सहानुभूति फैक्टर बनाया जा सके। खूब इल्ज़ाम लगेंगे, पत्रकार सम्मेलन होंगे, जलसे-जुलूस होंगे।'
 
 
उन्होंने दावा किया कि सच ये है कि शकुनि की चौपड़ बिछा रही भाजपा के पास न साल 2019 में बहुमत था, न आज है। भाजपा ने साल 2019 में भी प्रजातंत्र का चीरहरण कि जनमत के विरुद्ध सरकार बनाई थी, वो आज भी यही कर रहे हैं। साल 2014 व साल 2019 में भी भाजपा का सत्ता प्राप्ति का तरीक़ा जातिगत विभाजन था, आज भी वही है और भविष्य भी यही।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह वक्त बदलाव का है और जो हरियाणा में देखने को मिल रहा है वही पूरे देश में होने जा रहा है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, वक्त है बदलाव का। जो भगदड़ आज हम हरियाणा में देख रहे हैं, वो किसान, नौजवान व पहलवान के दबाव में हो रही है और यही देश में भी होने जा रहा है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments