Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गाड़ी से मिले 49 लाख, तीनों कांग्रेस MLA निलंबित, कहा- हर माह निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण पेश करती है भाजपा

Webdunia
रविवार, 31 जुलाई 2022 (13:03 IST)
रांची। पश्चिम बंगाल में झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों की गाड़ी से 49 लाख रुपए मिलने से राज्य की राजनीति गरमा गई। कांग्रेस ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस के बेनकाब होने का आरोप लगाया तो भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि पैसे कहां से आए। कांग्रेस ने इस मामले में तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अविनाश पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकारी एजेंसियों का जो काम होना चाहिए, उन्होंने वो काम करना बंद कर दिया है। वे आज 'भाजपा के प्रकोष्ठ' की तरह काम कर रही हैं सत्तारूढ़ दलों की सहायता कर, चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करना कभी भी किसी एजेंसी का काम नहीं रहा है। लेकिन अगर पिछले 8 सालों में सरकारी एजेंसियां खबरों में आई हैं, तो इन्हीं कारणों से आई हैं।
 
पार्टी ने कहा ‍कि अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और अब झारखंड। भाजपा हर महीने अपनी निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण पेश करती है।
 
भाजपा जिन राज्यों में चुनाव के जरिए अपनी सत्ता कायम नहीं कर पाती.. वहां किस तरह के हथकंडे अपनाती है?
किस तरह पैसे खर्च करती है? किस तरह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है? आपको इस तरह के कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे।
 
 
इससे पहले कांग्रेस की झारखंड इकाई ने दावा किया कि भारी मात्रा में यह नकदी हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस राज्य में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सोरेन सरकार का हिस्सा है।
 
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह भाजपा की साजिश है। हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। अगर हम देखें कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में क्या हुआ तो यह साफ हो जाएगा कि भाजपा सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए धन का प्रयोग करती है।
 
वहीं विपक्षी दल भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से मिली।
 
हावड़ा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने कहा, हमें सटीक सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में पैसा ले जाया जा रहा है। हमने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक सवार थे। कार से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। विधायकों से भी धन के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments