Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, संभावित उम्मीदवारों का करेंगे चुनाव

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (20:57 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सभी 28 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जो 2024 के आम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की विस्तृत जानकारी जमा करेंगे। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा मंत्रियों को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है जो अपने तय निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे और नेताओं से चर्चा करेंगे, बैठक करेंगे और संभावित उम्मीदवार की रिपोर्ट कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी को देंगे। शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पद का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।
 
ये बने पर्यवेक्षक : प्रियंक खरगे को बागलकोट सीट का, एनएस बोसेराजू को बेंगलुरु मध्य का, डॉ. जी परमेश्वरा को बेंगलुरु उत्तर का, के. वेंकटेश को बेंगलुरु ग्रामीण का, डॉ. शरण प्रकाश पाटिल को बेंगलुरु दक्षिण का, डॉ. शिवराज तंगदागी को बेलगावी का, सतीश जरकीहोली को विजयपुरा का, बी जेड जमीर अहमद खान को चिकबल्लापुर का, लक्ष्मी हेब्बलकर को धारवाड़ का, मंकल वैद्य को उडुपी-चिक्कमगलुरु का और के एस राजन्ना को शिवमोगा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 
पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में कर्नाटक की 28 सीट में से 25 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की जबकि गठबंधन में लड़ी कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जदस) को एक-एक सीट मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments